ब्रेकिंग हल्द्वानी: कारोबारी की आंखों में मिर्ची पाउण्डर डालकर लाखों की लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर)l

02 अप्रैल को वादी सौरभ मिन्तल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी रामपुर रोड गली न0-07 हल्द्वानी जनपद नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गयी कि 29 मार्च क- को अज्ञात अभियुक्तगणों के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को स्कूटी के आगे लगाकर ऑखों में लाल मिर्च पाउण्डर डालकर वादी के बैग जिसमें 02 लाख रूपये को लुटने का प्रयास करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्याः 174/22 धारा 393 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी के द्वारा उक्त लूट का प्रयास करने वालों को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को निर्देशित किया गया। श्भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा एस0ओ0जी0एवं कोतवाली हल्द्वानी की सयुंक्त के साथ टीमों को गठन किया गया।
गठित टीमों के द्वारा क्षेत्र के सी.सी.टी.बी. कैमरों का अवलोकन तथा घटनास्थलों के आस- पास का डाँटा डम्प एकत्रित किया गया लूट की घटना के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा लगभग क्षेत्र के 225 से अधिक सी.सी.टी.बी फुटेजों का अवलोकन किया गया सीसीटीवी के माध्यम से लूट का प्रयास करने वाली घटना में संलिप्त अभि0 मौ0 अमन पुत्र स्व0 शकील निवासी अंसारी कालोनी गोलापार थाना काठगोदाम उम्र-21 वर्ष को चौकी मंगलपड़ाव गेट से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गणः-
1- अभि0 मौ0 अमन पुत्र स्व0 शकील निवासी अंसारी कालोनी गोलापार थाना काठगोदाम उम्र-21 वर्ष
बरामदगीः- घटना में प्रयुक्त मोटर यू0के0-04जी-4192 डिस्कवर
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीमः-
हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी।,
उ0नि0 दीवान सिंह ग्वाल,
– कानि0 भूपाल सिह,
– कानि0 इसरार नवी,
– कानि0 इसरार अहमद,
एस0ओ0जी0 टीम
नन्दन सिंह रावत प्रभारी एस0ओ0जी0,
– कानि0 त्रिलोक चन्द,
कानि0 अशोक रावतl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad