ब्रेकिंग: हे भगवान धर्म नगरी हरिद्वार मैं शर्मनाक: दरिंदे ने मासूम को बनाया हवस का शिकार#

खबर शेयर करें -

हरिद्वार।( विशेष संवाददाता)l देवभूमि धर्म नगरी हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने प्रकाश में आई है ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है देवभूमि में बेटियों के साथ दरिंदगी की वारदातें निरंतर सामने आ रही हैं , देवभूमि की शांत वादियों में इस तरह की घिनौनी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इसी बीच हरिद्वार धार्मिक नगरी से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक द्वारा दरिंदगी का मामला उजागर हुआ है।मंगलौर के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलौर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की रात पुलिस को बताया कि उसके गांव में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल, बच्ची का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस शर्मनाक घटना से ग्राम वासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है नागरिकों ने शीघ्र दरिंदे को पकड़ने की मांग की हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad