बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी समिति चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती सहित 3 व्यक्तियों का आज पंजाब में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई !

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता स्थानीय रुद्रपुर मुख्यालय में बीजेपी का नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष सहित तीन व्यक्तियों की आज पंजाब में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई l विवरण के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी समिति चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती का आज पंजाब में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। विरेन्द्र सिंह सामंती के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि विरेन्द्र सिंह सामंती किसी काम से पंजाब गये हुए थे। आज सुबह पंजाब के बटाला क्षेत्र में सामंती की स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि विरेन्द्र सिंह सामंती समेत कार में सवार बिलासपुर निवासी गुरतेज सिंह और डिबडिबा निवासी हरजिंदर सिंह की भी मौत हो गयीं। घटना से विरेंद्र सिंह सामंती के परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर की लहर दौड़ गयी। सामंती के निधन का समाचार मिलते ही विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह समेत तमाम लोग उनके निवास पर पहुंच गये। विरेन्द्र सिंह सामंती के निधन की सूचना से हर कोई हैरान है। विरेन्द्र सिंह सांमती लम्बे समय से भाजपा से जुड़े थे। वह पूर्व जिला उपाध्यक्ष के साथ ही मण्डी समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं। तराई में शोक की लहर दौड़ गई है लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा की पूर्व चेयरमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं मिलनसार व्यक्ति थेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad