ब्रेकिंग हल्द्वानी: आरटीओ पुलिस को झूठी सूचना देकर छकाया, अब मांग रहा था माफी! पुलिस ने ठोका चालान@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी क्राइम रिपोर्टर 14- अक्टूबर की रात्रि को डायल 112 में कॉलर जैकी पुत्र सुमेर सिंह निवासी पुराफूल शमशाबाद आगरा द्वारा मेहता कॉलोनी आरटीओ रोड से सूचना दी गई कि कुछ लोगों के द्वारा बड़े वाहन में कॉलर को असलाह दिखाकर वाहन में ले जाया जा रहा है उक्त सूचना पर उप निरीक्षक श्री संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी आरटीओ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कॉलर से बात करते हुए उक्त संबंध में जांच की गई तो पता चला की कॉलर उपरोक्त शादी विवाह में मेहंदी लगाने का कार्य करता है तथा कल उक्त व्यक्ति की दो जगह मेहंदी लगाने का कांटेक्ट था एक जगह की मेहंदी लगाने के पश्चात दूसरे जगह वह समय पर नहीं पहुंच पाने पर दूसरी जगह मेहंदी लगाने वालों ने मेहंदी कार्यक्रम समाप्त होने पर उसे मना कर दिया गया। कॉलर द्वारा मेहंदी कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने के कारण डर एवं अपने साथ मारपीट होने की संभावना के कारण उक्त व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर झूठी सूचना दी गई जिस पर तत्काल उ0नि0संजीत राठौड़ के द्वारा पुलिस को झूठी सूचना देने पर जैकी पुत्र सुमेर सिंह का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर हिदायत दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad