हरिद्वार: महाकुंभ 2021 में कोरोना जांच घोटाला की जांच कर रही एसआईटी से बड़ी खबर आ रही है पहली गिरफ्तारी की है!

खबर शेयर करें -

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)lहरिद्वार-(उत्तराखंड)- हरिद्वार महाकुंभ 2021 में कोरोना जांच के नाम पर हुए की जांच कर रही एसआईटी से बड़ी खबर आ रही है आज पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी नलवा लैब के लिये काम करता था पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आशीष ने नलवा लैब को टेस्टिंग के लिए मेन पावर और अन्य सामान उपलब्ध कराए थे और आशीष कोरोना जांच के डाटा फीडिंग का भी काम देखता था। गौरतलब है किकुम्भ मेले के दौरान कोरोना जांच करने का काम मेला प्रशासन ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को दिया गया था उस कंपनी ने आगे अन्य दो कंपनी नलवा लैब और दिल्ली के डॉ लाल चंदानी लैब को दे दिया था दोनों ही कंपनियों ने एक लाख से ज्यादा कोरोना जांच की गईउसके बाद शिकायत होने पर शासन ने जिलाधिकारी हरिद्वार को जांच करने के आदेश दिए थे। सीएमओ हरिद्वार ने शहर कोतवाली में तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने पूरे की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की थी एसआईटी ने जांच पड़ताल के बाद आज पहली गिरफ्तारी की है। आज गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है सूत्रों के मुताबिक अभी कई और गिरफ्तारी होंगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad