अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया: गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दरिंदे के खिलाफ उसकी पत्नी की ही शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण वारदात राजस्व क्षेत्र के एक गांव का है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। जिसके डर से वह जंगल में भाग गई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी।उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हैवान बना उसका पति नही माना। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कीइसके बाद आज शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में किया गया सांस्कृतिक नगरी में नागरिक आश्चर्यचकित हैं कि एक पिता हैवानियत की सभी हदें पार कर दी जिस बेटी के हाथ में मेहंदी रचा कर डोली में विदाई करनी थ उसी कलयुग पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्ट कर्म कर सांस्कृतिक नगरी को कलंकित कर दिया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad