रुद्रपुर:बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति पर नज़र रखी जाए, मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट तीन सवारी पर भी अंकुश लगाएं : एसएसपी uS नगर ने मासिक अपराध गोष्टी में दिए थाना प्रभारियों को निर्देश!

खबर शेयर करें -

एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गयी जनपद के सभी चौकी प्रभारियों की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
रुद्रपुर नगर संवाददाता दलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा आज को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी चौकी प्रभारियों की मीटिंग आहूत की गयी। महोदय द्वारा मीटिंग के दौरान सभी चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया की धीरे-धीरे कोरोना कर्फ़्यू हट रहा है और लोगों का आवागमन बढ़ रहा है ऐसे में जनपद में चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग,वाहन चोरी व अन्य अपराध बढ़ सकते हैं, इन अपराधों में पूर्णतः अंकुश लगाना है। क्षेत्र में जो भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति आता है उस पर नज़र रखी जाए, व थाना क्षेत्र में आने का कारण पूछा जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। थाना क्षेत्र में जो भी हिस्ट्रीशीटर हैं उन पर नज़र रखी जाए। थाना क्षेत्र में बढ़ रहे नशे पर लगाम लगाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। जिस प्रकार साइबर अपराध बढ़ रहे हैं इस प्रकार के अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराध से संबंधित मामलों की विवेचना में विवेचक स्वयं बाहरी राज्यों में जाएंगे व अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अनिवार्य है। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण कई अपराधी पैरोल पर छोड़े गए हैं, पैरोल पर आए अपराधियों की निगरानी की जाए तथा उनकी रेंडम चेकिंग की जाए। बॉर्डर पर चेकिंग कोरोना गाइड लाइन के अनुसार चेकिंग की जाए। ट्रैफिक, नशा, साइबर व महिलाओं संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। लापरवाह चौकी प्रभारियोंपर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विवेचक के ट्रांसफर या अवकाश में जाने पर जांच किसी अन्य विवेचक को स्थानांतरित करेंगे। रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा हेलमेट, तीन सवारी व शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। पेंडिंग विवेचनाओं/प्रारंभिक जांच/प्रार्थना पत्र/ को जल्द से जल्द निपटाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया की जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाया जाए व जहां तक हो समस्या का मौके पर ही निवारण किया जाए । किसी भी प्रकार का अपराध होने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे। चौकी प्रभारियों अपने समस्त स्टाफ की निगरानी रखेंगे, वर्तमान में हनी ट्रैप के मामले बढ़ रहे हैं इसके प्रति सबको जागरूक करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad