…हटने के आदेश के बावजूद भी दर्जा प्राप्त “मंत्री जी” “कुंडली मारे” बैठे थे, एकाएक सीएम ने क्या फरमान …!

खबर शेयर करें -

देहरादून मुख्यमंत्री विगत दिनों सभी नियमों चेयरमैन के हटने के आदेश के बावजूद भी सभी मंत्री कुंडली मारे बैठे हुए एकाएक प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक्शन मोड में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यकाल में निगम, परिषदों व आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहाकरों को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया था। जिसके बाद अब उन दायित्वधारियों से सरकारी सुविधायें वापस लेने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने त्रिवेंद्र सरकार में रखे गए 120 दायित्वधारियों की छुट्टी कर दी थी, जिसके बाद अब सरकारी सुविधा ले रहे इन दायित्वधारियों को 2 दिन के भीतर अपनी सभी सुविधाएं छोड़ने का आदेश शासन ने किया है। बता दें मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के सभी 120 दायित्वधारियों की छुट्टी कर दी थी, उसके बावजूद भी सरकारी गाड़ी, कार्यालय और गनर सहित कई सरकारी सुविधाएं इन दायित्वधारियों द्वारा अभी भी ली जा रही हैं। इसको लेकर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। हटाए गए सभी दायित्वधारियों से 2 दिन के भीतर सभी सरकारी सेवाएं खत्म करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस एक्शन से प्रदेशभर में हलचल का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad