हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर) हल्द्वानी की बेटी ने विगत दिनों यूरोप में भारत का नाम रोशन करने वाली धनपुर निवासी देवेंद्र राणा की पुत्री लक्की राणा ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन में 64 किलो वर्ग भार में सिल्वर मेडल जीत कर कमाऊ सहित पूरे भारत का नाम रोशन किया था उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है आज मोदी सपोर्टर संघ के प्रदेश महामंत्री भैरव दत्त खोलिया व युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष चंदोला सोनू ने अपने समर्थकों के साथ उनके आवास में जाकर उनको बधाई दी उन्होंने कहा आपने ना केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है आप पर हमें गर्व है उन्होंने शुभकामनाएं दी कि भविष्य में भी आप इसी तरह हल्द्वानी सहित पूरे भारत का नाम रोशन करती रहेंगी
ADVERTISEMENTS
