
अल्मोड़ा। काकड़ीघाट शीतलाखेत रोड पर हरड़े क्षेत्र (ताड़ीखेत ब्लाक) में कार खाई में जा पलटी। हादसे में एक ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सुयालबाड़ी (नैनीताल) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
कार सवार काकड़ीघाट में अंत्येष्टि में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उधर स्वजन में कोहराम है। रानीखेत पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। रानीखेत के हरड़े गांव निवासी 45 वर्षीय आंनद राम पुत्र डूंगर राम, कैलाश राम पुत्र चनी राम व किशोर राम पुत्र जीवन राम रविवार को काकड़ीघाट (ताड़ीखेत ब्लाक) में परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है।
ADVERTISEMENTS

