हल्द्वानी:स्थाई राजधानी का 39वाँ दिन अनशन जारी, अनशनकारी राज्य आंदोलनकारी जगदीश ममगई ने कहा राजधानी बना कर ही आंदोलन खत्म होगा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज मासी के निवासी राज्य आंदोलनकारी जगदीश नेगी अनशन में बैठे उन्होंने कहा लंबे समय से हम आंदोलन कर रहे हैं जगह-जगह आंदोलन कर रहे थे राज्य की राजधानी के लिये प्रण से प्राण तक हम संकल्पित है ज़ब तक राजधानी घोषित नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज राज्यवासियों को एक बार फिर से एकजुट होने की आवश्यकता है.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि पिछले 39दिनों से राज्य के कई हिस्सों से हल्द्वानी बुधपार्क में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दें रहें है और अनशन में बैठते है आंदोलन को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जिसे महसूस हो रहा है कि राज्य की राजधानी का यह संघर्ष सफल होगा यदि सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो आंदोलन उग्र होगा और सड़कों में होगा
अनशन के समर्थन में समजसेवी संतोष नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिये हुआ लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।
उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।
आंदोलन को समर्थन में आये आंदोलनकारियों ने कहा राज्य के कई हिस्सों से आकर आंदोलनकारी हल्द्वानी में बैठे हैं तो अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में आने की अपील की उन्होंने आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा
इस दौरान गोपाल दत्त कमेड़ी,पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत,जगदीश ममगई,प्रेमा मेऱ,विनोद घड़ीयल, तारा पाण्डेय ,नीमा भट्ट अंजू पाण्डेय राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल, यूकेडी नेता भुवन जोशी ,,गौरव बजेला, वनोद नेगी ,देवेंद्र सालाकोट,रजत पाटनी, हिमानी पांडे,ज्योतिष्ण पांडे कार्तिक दास , आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad