5 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित,स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिया गया जागरूकता संदेश





रामनगर/नैनीताल, 8 अक्टूबर |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु सरकार आपके द्वार सेवा पखवाड़ा लगातार आमजन के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। अभियान के चौथे दिन गुरुवार को पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर, मे शिविर का आयोजन किया गया, जहां एक ही परिसर में 24 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने उपाध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट को पुष्प गुच्छ देकर किया।
जिलाधिकारी रहे शिविर के नोडल सह नोडल उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी रहे
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में मदन मोहन अग्रवाल देव भूमि व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में 100 बेड व चिकित्सको की तैनाती के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय की लंबित सभी समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट अति शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए देव बिष्ट निवासी छोई द्वारा छोई में अवैध रूप से शराब बेचने व बनाने का मामला रखा उक्त मामले में जिलाधिकारी द्वारा पुलिस क्षेत्रअधिकारी को उक्त प्रकरण पर संबंधित क्षेत्रों में सधन अभियान चलाकर यथा स्थिति को नियंत्रण करने के निर्देश दिए योगेश सती पुत्र पीतांबर सती कोटद्वार रोड रामनगर द्वारा नजूल भूखंड को फ्री होल्ड कराने की समस्या को रखा जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाअधिकारी रामनगर को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अभिलेखों की जांच कर उसमें उचित कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें आशुतोष गोयल पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार गोयल निवासी नई लाइन रामनगर द्वारा खतौनी में सही नाम दर्ज कराने के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार रामनगर को अभिलेखों का निरीक्षण कर शीघ्र ही संबंधित व्यक्ति का नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए सभासद अनिल कुमार अग्रवाल रामनगर द्वारा मैंन बाजार में अनावश्यक रूप से वाहनों के खड़े होने बाजार में अत्यधिक भीड़ होने से संबंधित मामले को रखा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी को प्रत्येक दिन बाजार का सघन अभियान चलाकर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी द्वारा राम दत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु करने के संबंध में अपनी समस्या को रखा जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा में समस्त खार्मियों को दूर करने के साथ ही चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती शीघ्र करने के निर्देश दिए सादर सिंह गुसाई निवासी पम्पापुरी रामनगर द्वारा पंपापुरी रामनगर नैनीताल से लगभग 10 किलोमीटर तक जंगल से सटे सड़क के ऊपर पत्थरों की दीवार, व तार बाड़ बनाने के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को स्थिति का मौका मुयाना कर शीघ्र ही तार बाड़ सही करवाने के निर्देश दिए दिव्या राणा सभासद वार्ड नंबर 18 शिवलालपुर रामनगर द्वारा वार्ड संख्या 18 में नए विद्युत पोल, व विद्युत तार लगाने, थ्री फेज लाइन का विस्तार, विद्युत पोलो की शिफ्टिंग किए जाने के संबंध में अपनी समस्या को रखा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को अति शीघ्र ही विद्युत पोलों व तारों को शीघ्र ही सही करवाने के विदेश दिए भूपेंद्र सिंह कुंवर निवासी वार्ड नंबर 18 शिवलालपुर पांडे रामनगर द्वारा तेलीपुरा रोड शिवलालपुर पांडे स्थित सड़क किनारे खड़े खराब एवं निष्प्रयोज्य वाहनों के हटाए जाने के संबंध में अपनी समस्या को रखा है उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को उपरोक्त क्षेत्र का निरीक्षण कर समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गोविंद लाल शाह अध्यक्ष गंगोत्री विहार कल्याण समिति द्वारा गंगोत्री विहार कॉलोनी कानिया में हर घर नल और नल में जल योजना के अंतर्गत गली नंबर 2 व 3 मैं सड़क को खोदी गई थी उक्त सड़क का निर्माण करवाने का मामला रखा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को उपरोक्त सड़क का निर्माण शीघ्र ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंसी जलाल सदस्य क्षेत्र पंचायत दयारामपुर टांडा रामनगर द्वारा खनिज न्यास(dmf) मद से क्षेत्र पंचायत दयारामपुर टांडा के अंतर्गत दोनों ग्राम सभाओं उदयपुरी बंदोबस्ती एवं दयारामपुर टांडा मैं 50 सोलर लाइट लगवाए जाने के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही सोलर लाइट लगवाए जाने हेतु स्पष्ट किया
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सेवा संकल्प अभियान को सेवा और संवेदनशीलता का माध्यम बनाते हुए अधिकतम शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन नियमों की जटिलताओं से परिचित नहीं होता, इसलिए उनकी समस्याओं को सरलता एवं सहानुभूति के साथ सुनकर नियमानुसार समाधान करना प्रत्येक अधिकारी की दैनिक जिम्मेदारी है उन्होंने कहा इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे हर गरीब तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी की दैनिक जिम्मेदारी है जिससे बच्चा नहीं जा सकता।
शिविर में 190 शिकायतें दर्ज, 98 का मौके पर समाधान शेष पर कार्रवाई गतिमान
शिविर में कुल 190 शिकायतें एवं जनसमस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 98 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष
मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत कुकुट,व दुधारू पशु पालन हेतु 4 लाभार्थियों को कुल 5 लाख 10 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में 5 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 ट्राई साइकिल,2 व्हीलचेयर, 4 कान हेतु मशीने वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी मुक्त भारत जोश भरो अभियान के अंतर्गत नाथूपुर छोई व चुकुम गांव के ग्राम प्रधान को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया टीवी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत गुरुवार से देश भर से की जा रही है राजस्व, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण, पेयजल, कृषि, बिजली, श्रम विभाग, उरेडा, खाद्य विभाग, सहकारिता सहित 24 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने मौके पर आवेदन भी स्वीकार किए तथा विभागीय समस्याओं का समाधान किया।
सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु सरकार आपके द्वार जनसेवा को नई दिशा दे रहा है सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोके नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है।
“सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार” सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जहां शासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रही है। यह अभियान सुशासन, जवाबदेही और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका मोहम्मद अकरम,ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे, तहसीलदार मनीषा मकराना जिला परियोजना निदेशक चंद्रा फत्याल जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम सहायक समाज कल्याण अधिकारी जसविंदर सिंह जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह अभियान जनपद के 8 विकासखण्डों में क्रमवार आयोजित किया जाएगा। अगला शिविर 9 अक्टूबर को धारी ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित होगा

