258 चालान, 73 वाहन सीज एवं 05 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई






हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त बनाए रखने , सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।…





डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, TSI रामनगर तथा प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान चलाकर परमिट की शर्तों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 258 चालान एवं 73 वाहनों को सीज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई :>
- कुल चालान – 258
- कुल वाहन सीज – 73
- मोटरसाइकिल सीज – 72
- ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण – 05
- संयोजन शुल्क – ₹47,000/- वसूला गया।
क्षेत्रवार सीज वाहनों का विवरण—
- निरीक्षक यातायात हल्द्वानी – 09 वाहन सीज
- निरीक्षक यातायात भीमताल/भवाली/कैंचीधाम – 09 वाहन सीज
- सीपीयू हल्द्वानी – 24 वाहन सीज
- थानों द्वारा -224 के नगद चालान किए गए।

