चंपावत:मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तराखंड: भरत चौधरी ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत ।

जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान: सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में ‘सेवा संकल्प अभियान, सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन न्याय पंचायत मोहनपुर स्थित वाल्मीकि मैदान, फागपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी द्वारा की गई। इस बहुउद्देशीय शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा विकसित भारत 2047 के संकल्पों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय एवं विभागीय स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, शिक्षा, वन, आपदा प्रबंधन तथा बैंकिंग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व जनसेवा स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस दौरान मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश ने SDG रैंकिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है और देश का पहला समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू कर इतिहास रचा है। पारदर्शी प्रक्रिया से 35,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। मंत्री जी ने चंपावत उप-चुनाव में 93% मतदान के रिकॉर्ड के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और दोहराया कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर नागरिक तक योजनाएं पहुंचाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में पेयजल, सड़क, विद्युत, वन, नलकूप, उरेडा, खाद्य, राजस्व आदि से सम्बन्धित कुल 32 शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर में विभिन्न सेवाओं एवं सरकारी प्रमाण पत्रों के निर्माण कर अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया।

श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सामान्य को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुलभ तरीके से प्रदान किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों व जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, भाजपा कार्यकारणी सदस्य श्री सतीश पांडे, ग्राम प्रधान फागपुर श्रीमती गीता देवी, राजू गड़कोटी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी, जिला विकास अधिकारी चंपावत/ नोडल अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, सहित विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad