
:रानीखेत: निर्धारित तिथि मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतगणना के पश्चात सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद पर विनीत सिह कुवार्बी ने जीत हासिल की।
सभी विजेता प्रत्याशियों को प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने प्रमाण पत्र वितरित कर शपथ दिलाई। तत्पश्चात विजेता प्रत्याशियों में जीत का जश्न मनाते हुए नगर क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला।
अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले पर विनीत सिंह कुवार्बी ने अपने प्रतिद्वंदी जितेश नेगी को 92 वोटो से पराजित कर जीत हासिल की। विनीत सिंह कुवार्बी को 527 व जितेश नेगी को 435 मत हासिल हुए। पांच नोटा और अवैध मत 14 पड़े। वहीं छात्र उपाध्यक्ष पद हेतु कार्तिकेय सती निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्रा उपाध्यक्ष में सीधे मुकाबले पर अनीशा बिष्ट ने 563 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी रश्मि कांडपाल को 200 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सचिव पद हेतु हर्षिता फर्त्याल निर्विरोध निर्वाचित हुई। संयुक्त सचिव पद पर अंजलि निर्विरोध निर्वाचित हुई। कोषाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले पर बबली आर्या ने 571 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वही उनकी प्रतिद्वंदी संजना नगरकोटी को 240 मतों से पराजित किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु भूमिका आर्या ने 516 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी ललिता चौधरी को 118 मतों से पराजित किया। संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य नेहा निर्विरोध निर्वाचित हुई। सभी विजेता प्रत्याशियों को महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात सभी विजेता प्रत्याशीयो ने अपने-अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।