
हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव : प्रत्याशियों की धड़कनें हुई तेज,✅चौथे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल की लगातार बढ़त नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी है/निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 426 वोट,
NSUI के मेहुल शाह को 298 और ABVP के धीरज बिष्ट को 244 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 426 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 298 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 244 वोट मिले हैं।
चौथे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 128 वोट का अंतर है। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच 54 वोट का अंतर बना हुआ है। एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के अगले राउंड पर अब प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर टिकी है। हालांकि मतगणना के कई राउंड बाकी हैं, परंतु जिस तरह लगातार बेलवाल भारत लगातार बढ़त बनाए हुए है, राजनीतिक पंडितो का मानना है, कहीं चौंकाने वाले नतीजे ना आ जाएं? बरहाल अभी काउंटिंग कई राउंड बाकी है , अभी कुछ भी कहना जल्दी बाजी होगा, मतगणना दिलचस्प होती जा रही है, पूरे कुमायूं की इस महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना पर टिकी हुई है/