भीमताल:मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने कार्निवाल की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, 14 व 15 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल : मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने कार्निवाल योजना को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में 14 व 15 नवम्बर को भीमताल में आयोजित होने वाले कार्निवाल कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका, पर्यटन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य योजना की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्निवाल प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, कोई कमी न रहे – मुख्य विकास अधिकारी

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने कहा कि भीमताल कार्निवाल एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जो न केवल भीमताल बल्कि पूरे जनपद नैनीताल की पहचान से जुड़ा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त विभागअपनी-अपनी कार्य योजना तैयार कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके।

बैठक में हुई मुख्य चर्चा मे नगर पालिका भीमताल द्वारा कार्निवाल स्थल एवं भीमताल नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग एवं सौंदर्यीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने व पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए सूचना केंद्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, होम-स्टे एवं होटलों की व्यवस्था का समन्वय करे पुलिस एवं यातायात द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्लान तैयार करे।स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस, पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई कुमाऊंनी लोक संस्कृति, झोड़ा-छपेली, लोक नृत्य, लोक गायन एवं स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की कार्य योजना तैयार की गई स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों एवं स्वयं सहायता समूहों को कार्यक्रम से जोड़ने पर चर्चा की गई, ताकि स्थानीय लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि कार्निवाल में स्थानीय उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, जैविक उत्पाद, कुमाऊंनी व्यंजन एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को विशेष स्थान दिया जाए, ताकि स्थानीय उद्यमियों को बाजार मिल सके।उन्होंने महत्वपूर्ण कार्यदाई सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्य योजना में समय सीमा, जिम्मेदार अधिकारी एवं वैकल्पिक व्यवस्था स्पष्ट रूप से अंकित हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग शुक्रवार तक अपनी-अपनी तैयारियों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों। *कार्निवाल की तैयारियों की अगली समीक्षा बैठक शुक्रवार को निर्धारित की गई है*, जिसमें तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल जिला विकास अधिकारी संतोष पंत जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद आर्य थानाअध्यक्ष राजेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भीमताल राहुल सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा संयोजक विनोद गुणवंत उपाध्यक्ष नितेश बिष्ट सचिव नितिन राणा कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad