
हल्द्वानी:निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 648 वोट
NSUI के मेहुल शाह को 490 और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 648 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 490 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट मिले हैं।
छठे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 158 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 128 वोटों की बढ़त हासिल है।
एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना अगले राउंड के साथ आगे बढ़ रही है। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है।
ADVERTISEMENTS