रुद्रपुर: जनपद में 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर :[उधमसिंहनगर]। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद उधमसिंहनगर के 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा लाभार्थी बहनों के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) श्री मुकुल चौधरी जी, सीडीपीओ श्रीमती हेमा कांडपाल जी, सुपरवाइजर श्रीमती रेनू नागरकोटी जी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणमान्य अतिथियों द्वारा बिस्किट एवं फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी बहनों एवं बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad