हल्द्वानी:रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर को बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार$ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नगदी व अन्य सामान से भरा पर्स छीनकर हुए थे फरार, बनभूलपुरा पुलिस टीम ने माल सहित दोनों आरोपियों को दबोचा

हल्द्वानी : 23 सितंबर को वादी जय सिंह मेहता पुत्र देव सिंह मेहता, निवासी ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया गया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पर्स छीन लिया गया, जिसमें ₹2,200 नगद एवं अन्य सामान रखा हुआ था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में तत्काल FIR No. 158/2026, धारा 309(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव के सुपुर्द की गई।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए वोल्गा होटल के पास, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से दो अभियुक्तों को घटना में छीने गए माल सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना पुत्र यशपाल आर्य, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नं. 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष।
  2. अभय सिंह पुत्र बबलू सिंह, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नं. 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष। दोनों अभियुक्तों को मय माल गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम :उ0नि0 मनोज यादव,हे0का0 गुरमेज सिंह,का0 मोहम्मद अतहर |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad