मुख्य आरोपी सहित 30 हिरासत में

नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही एक गिरफ्तार; 30 हिरासत में
22.09.2026 को समय लगभग 16:30 बजे नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना प्रक्रिया परिसर (नयी मंडी, किच्छा) में वर्तमान विधायक किच्छा श्री तिलक राज बेहड़ एवं पूर्व विधायक किच्छा श्री राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों व प्रत्याशियों के साथ पहुंचे।
➡️ इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे उनके बीच कहा-सुनी एवं धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा शांति व कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी।
मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मौके से हटाया गया:
पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला एवं उनके समर्थकों को सिडकुल चौकी, पंतनगर ले जाया गया।
वर्तमान विधायक श्री तिलक राज बेहड़ एवं उनके समर्थकों को कोतवाली किच्छा ले जाया गया।
प्रमुख गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही
मुख्य अभियुक्त:
➡️ वर्तमान विधायक के साथ धक्का-मुक्की करने वाले व्यक्ति धीरज कुमार (उम्र 40 वर्ष, पुत्र शम्भू सिंह, निवासी: वार्ड नं0-04, आस्था कालोनी, लालपुर, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर) को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 BNS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अन्य कार्यवाहियां:
➡️ शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए पुलिस द्वारा अब तक कुल 30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ०नि० बसंत प्रसाद – कोतवाली किच्छा
- अपर उ०नि० संतोष उप्रेती – कोतवाली किच्छा
- का० 616 बृजमोहन सिंह – कोतवाली किच्छा
- का० 1148 हरेन्द्र धामी – कोतवाली किच्छा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधमसिंहनगर का संदेश
➡️ “जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”