नैनीताल:उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से आयोजित श्री नंदाष्टमी महोत्सव (16 सितंबर से 23 सितंबर, 2026) के अवसर पर जनहित में विधिक जागरूकता अभियान, कौशल प्रशिक्षण एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन ! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से नैनीताल में आयोजित श्री नंदाष्टमी महोत्सव (16 सितंबर से 23 सितंबर, 2026) के अवसर पर जनहित में विधिक जागरूकता अभियान, कौशल प्रशिक्षण एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन अपने स्टाल के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों से अवगत कराने, निःशुल्क कानूनी परामर्श प्रदान करने, स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने एवं रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस महोत्सव हेतु उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सहयोग से महोत्सव की पूरी अवधि के दौरान पैनल एडवोकेट्स एवं पैरा-लीगल वॉलंटियर्स की टीम तैनात की गई है, जो जनसामान्य को पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा, बैंकिंग धोखाधड़ी, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं के अधिकारों जैसे विषयों पर निःशुल्क कानूनी सलाह प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त विधिक साक्षरता स्टॉल के माध्यम से विधिक जानकारी प्रदान किये जाने के साथ साथ सरल कानूनी पुस्तकें भी वितरित की जा रही हैं एवं टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (15100 एवं 1800-180-4000) की जानकारी भी दी जा रही है।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जिला उद्योग केंद्र, नैनीताल की टीम के सहयोग से द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 18 सितंबर, 2026 तक किया गया है, जिसमें स्थानीय महिलाओं, युवाओं एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को बुनियादी सिलाई तकनीक, कपड़े की कटाई-सिलाई हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया है।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जनस्वास्थ्य की दृष्टि से विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों की टीमों को उनके सहयेग से निशुल्क तैनात किया गया है, जिसमें दृष्टि सेंटर, हल्द्वानी की टीम द्वारा 18 सितंबर, 2026 को नेत्र जाँच की सेवा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त शुभानु नेत्र अस्पताल, हल्द्वानी की टीम 19 एवं 20 सितंबर, 2026 को नेत्र विशेषज्ञ जाँच एवं स्क्रीनिंग कर आमजन को लाभान्वित करेगी। चंदन अस्पताल, हल्द्वानी की टीम 19 सितंबर, 2026 को सामान्य चिकित्सा, रक्तचाप जाँच की सुविधा उपलब्ध कराएगी। द मेडिसिटी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर की टीम दिनांक 20 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 तक बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शिविर का संचालन करेगी, जिसमें सामान्य चिकित्सा एवं अन्य विशेषज्ञताएँ उपलब्ध रहेंगी एवं उपलब्धता के अनुसार आवश्यक दवाएँ निःशुल्क प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से समस्त जनसामान्य एवं ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इन निःशुल्क शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अपने कानूनी अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। सभी शिविर निःशुल्क हैं, किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad