हल्द्वानी:पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई,SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने अग्रिम दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

       हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,  अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। 

  विदाई समारोह के दौरान SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा कार्य के प्रति उनके समर्पण तथा बेहतर कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए नवीन तैनाती तथा अग्रिम दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी गई।

   अमित कुमार सैनी  03 अक्टूबर  से 18 सितंबर तक जनपद में नियुक्ति के दौरान *क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली, तथा   क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के  साथ-साथ  क्षेत्राधिकारी रामनगर, सी.ओ.ऑप्स का अतिरिक्त प्रभार* के रूप में क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात रहे। उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। 

     विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्रीमती अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी नैनीताल , सीएफओ श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, श्री बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, श्री अरूण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढुगी , श्री हिमांशु पंत प्रधान लिपिक, श्री रमेश सिंह नेगी वाचक, आंकिक सहित समस्त शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी मौजूद  रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad