




ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अश्व “फ्यूली” को दी गई भावभीनी विदाई।
रुद्रपुर : विगत रात्रि को ऊधम सिंह नगर पुलिस के घुड़सवार दस्ते में शामिल अश्व “फ्यूली” द्वारा 26 वर्ष की आयु में अंतिम सास ली।
अश्व “फ्यूली” द्वारा पंजाब से ट्रेनिंग कर पुलिस विभाग ( घुड़सवार दस्ते ) में अपनी सेवाएं दी जा रही थी।
अश्व फ्यूली द्वारा कई महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था व वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
अश्व फ्यूली की असामयिक मृत्यु पर पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस अधिकारीयों और सलामी गार्द द्वारा ससम्मान श्रद्धांजलि दी गई।
ADVERTISEMENTS