रानीखेत:हीरा सिंह रावत ने किया गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत: विधानसभा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी हीरा सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव समिति और स्थानीय जनता द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।इस धार्मिक आयोजन के दौरान हीरा सिंह रावत ने भगवान गणेश और भगवान श्री राम के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। महोत्सव के मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारे समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूरी समिति को बधाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह ने भजनों और धार्मिक जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad