बागेश्वर : जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, दीपों से जगमगाया, जनपदवासियों ने लिया सेवा एवं जनकल्याण का संकल्प! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, 17 सितंबर |

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रमुख धार्मिक, सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।

जनपद मुख्यालय बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर एवं सरयू नदी तट, बैजनाथ मंदिर एवं बैजनाथ झील क्षेत्र, गरुड़ तथा कपकोट के सरयू घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। वहीं अन्य स्थानों पर भी स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त जनपद के अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों, विकास भवन, तहसील एवं विकासखंड कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा अपने कार्यालय परिसरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान जनपदभर में लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सद्भाव, जनभागीदारी एवं जनकल्याण के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर लोगों की सहभागिता रही तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल उनिया एवं धूर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं श्रेष्ठ योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं, फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं फिट रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad