ब्रेकिंग हल्द्वानी: [दुखद]जनपद नैनीताल में नियुक्त आरक्षी पवन कुमार का असामयिक निधन# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल समेत समस्त पुलिस परिवार ने जताई गहरी संवेदना, पुलिस परिवार में शोक

हल्द्वानी :16 सितंबर की रात्रि को जनपद नैनीताल में सेवारत आरक्षी पवन कुमार का लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन से संपूर्ण उत्तराखंड पुलिस महकमे और नैनीताल पुलिस परिवार में गहरी शोक की लहर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. समेत समस्त नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव विभागीय सहायता तथा सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

दिवंगत आरक्षी का संक्षिप्त विवरण:

नाम: आरक्षी पवन कुमार

मूल निवास: ग्राम रामनगर, थाना बाजपुर, पोस्ट केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर)

सेवाकाल: लगभग 20 वर्ष

भर्ती तिथि: 13 अप्रैल 2006

आज पैतृक निवास स्थान (ग्राम रामनगर, बाजपुर) पर दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुलिस द्वारा पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम संस्कार और शोक सलामी के दौरान श्री अखिलेश कुमार (क्षेत्राधिकारी, बाजपुर), श्री मनीष खत्री (थाना प्रभारी, केलाखेड़ा), नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले से अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण व आरक्षी के परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नैनीताल पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई निष्ठावान सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad