



पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना झिरौली पुलिस एवं चौकी शामा पुलिस ने जन-जागरूकता, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीम आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जीवन में कभी भी नशे की ओर कदम न बढ़ाने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम ली तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों को अनजान व्यक्तियों से OTP, बैंक डिटेल्स साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। महिला संबंधी अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों तथा आपातकाल में सहायता के लिए ‘गौरा शक्ति’ ऐप एवं हेल्पलाइन नंबर 1090 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत मादक पदार्थो की सूचना नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की जानकारी दी गयी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की जानकारी दी गयी।
बागेश्वर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने आस-पास के बुजुर्गों का ध्यान रखें, नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय सतर्क रहें।