श्री गणपति जी की भव्य शोभायात्रा के साथ रानीखेत में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया, श्री श्री 1008 श्री मौनी महाराज जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से तपोवन बद्रीव्यू से गणपति बप्पा की शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के मुख्य बाजारों से होकर श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंची,….






अपराह्न में आरंभ हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर गणेश मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा के श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचने के बाद पूजा पंडाल में विधि-विधान एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। गणेश महोत्सव समिति के रामचंद्र मराठा ने बताया कि आज सायंकाल रात्रि 7 बजे से गणपति जी की आरती आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर CWC मेंबर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी करन माहरा ने सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए और क्षेत्र में आपसी भाईचारा व सद्भाव मजबूत हो, यही उनकी कामना है।
करन माहरा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपराएं और सामाजिक एकता मजबूत होती हैं। उन्होंने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करने तथा सभी विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, योगेश साह, कुलदीप कुमार, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल, जयंत रौतेला सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणेश मंडल के सदस्य मौजूद रहे।