रानीखेत:सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत :बल मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के प्रांगण में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परिक्षित बेहरा, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय रानीखेत ने उपस्थित समस्त बल कर्मियों के समक्ष महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का ‘हिंदी दिवस संदेश’ पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा शासकीय व कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष बल दिया।
उन्होंने उपस्थित बल कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक अनुशासित और समर्पित बल के रूप में हमारा प्रशासनिक कार्य-संचालन तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों के साथ जनसंपर्क एवं संवाद मुख्य रूप से हिंदी में ही संपन्न होता है। कार्यस्थल पर हिंदी का सरल, सहज और प्रभावकारी प्रयोग न केवल हमारे दैनिक प्रशासनिक संचालन एवं पत्राचार को गति प्रदान करता है, बल्कि आम जनता के साथ हमारे संबंधों तथा विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ बनाता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं जवानों ने अपनी दैनिक कार्यसंस्कृति में राजभाषा हिंदी को पूरी निष्ठा, सहजता एवं समर्पण के साथ अपनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad