ब्रेकिंग रामनगर:एस.एस.पी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 02 महिला समेत 05 तस्कर गिरफ्तार$ ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी करते हुए महिला सहित तस्कर पकड़े गए, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बिक्री में प्रयुक्त पन्नियां भी बरामद.” …

जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया।

दिनांक 14 सितंबर 2026 को गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की चेकिंग/छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान निम्न अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया।

  • अभियुक्त कामेश त्यागी के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 800 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद हुईं। कामेश त्यागी को गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
  • अभियुक्त विजय सागर के कमरे की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 465 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
  • भरत उर्फ बब्लू के घर की तलाशी में उसके कमरे से 975 ग्राम गांजा एवं पन्नियां बरामद हुईं।
  • आजिम के घर पर दबिश दी गई, जहां उसकी पत्नी नाजिया गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली। उसके कब्जे से कुल 3.798 किलोग्राम अवैध गांजा एवं पन्नियां बरामद की गईं।
  • नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा एवं पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गईं।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरुष सहित कुल 05 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से संयुक्त रूप से कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गांजे की बिक्री के लिए प्रयोग होने वाली पन्नियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. कामेश त्यागी पुत्र नन्हे सिंह, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 29 वर्ष।
2. भरत उर्फ बब्लू पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 52 वर्ष।
3. विजय सागर पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 46 वर्ष।
4. नाजिया पत्नी अजीम, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।
5. नगमा पत्नी मोहसीन, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त कामेश त्यागी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के 02 अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम

1. निरीक्षक सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 दीपक बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक
3 उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरूमदारा
4. उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी मालधन
5. उ0नि0 जोगा सिंह, चौकी प्रभारी ढेला
6. उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल, चौकी प्रभारी गर्जिया
7. उ0नि0 सुष्मिता राणा,हे0का0 गगन भण्डारी
9. हे0का0 जगदीश प्रसाद,का0 महबूब आलम,का0 संजय सिंह,का0 अशोक कम्बोज,का0 अमित गहलोत,का0 विनित चौहान,म0का0 उषा,म0का0 ह्रदेश कौर |


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad