बागेश्वर:पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस की जनपद में धूम! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पंडित पंत के स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार, प्रशासनिक दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर पीडब्ल्यूडी तिराहे स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम चौक बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने चौक बाजार स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित पंत ने न केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ईओ विनोद जीना सहित तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad