एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र :> लाइव



भवाली :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह समेत संबंधित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी लगातार क्षेत्रों में मूवमेंट में रहकर धरातल पर सुगम व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।
जनपद में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सभी मुख्य चौराहों, डायवर्जन पॉइंट्स, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विशेष रूप से हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भवाली, कैंची धाम एवं अन्य पर्वतीय जनपदों को जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
नैनीताल पुलिस की अपील:
“नैनीताल पुलिस सभी सम्मानित आगंतुकों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व नैनीताल पुलिस द्वारा जारी यातायात/डायवर्जन प्लान का भली-भांति अध्ययन कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि यात्रा सुगम एवं असुविधा मुक्त रहे।”

