बागेश्वर: बागनाथ, धाम में जिलाधिकारी, वनाधिकारी ने पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन किया गया, पश्चात पवित्र छड़ी सोमेश्वर महादेव पहुँची, जहाँ श्री महंत महेश पुरी जी द्वारा छड़ी का पूजन किया गया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

संतों का भूतपूर्व स्वागत

बागेश्वर :आज मानस खंड के बागनाथ, बागेश्वर धाम में वनाधिकारी प्रकाश एवं जिलाधिकारी द्वारा पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात पवित्र छड़ी सोमेश्वर महादेव पहुँची, जहाँ श्री महंत महेश पुरी जी द्वारा छड़ी का पूजन किया गया।

तत्पश्चात रात्रि विश्राम हेतु पवित्र छड़ी बिनसर महादेव पहुँची। वहाँ गोवर्धन महाराज, प्रबंधक श्री पृथ्वी पाल एवंद्वारा साधु-संतों का भव्य स्वागत किया गया।

साधु-संतों के आगमन से बिनसर महादेव धाम भक्तिमय हो उठा। संतों की जय, धर्म की जय, सनातन धर्म की जय और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

सभी संतों ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

पवित्र छड़ी यात्रा अनवरत जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad