


रुद्रपुर : आज वार्ड नंबर 33 के पार्षद सुशील चौहान के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को मेयर विकास शर्मा जी एवं अन्य साथियों के साथ बैठकर सुना। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
बैठक में मेयर विकास शर्मा द्वारा वर्षों से बंद पड़ी इंदिरा कॉलोनी से अटरिया मेला मोड़ तक की सड़क को खुलवाने के सराहनीय कार्य के उपलक्ष्य में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात परिषद सुशील चौहान द्वारा मेयर विकास शर्मा को अपने क्षेत्र की विभिन्न गलियों और नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण कराया गया। एलाइंस कॉलोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का समिति के सदस्यों के साथ जायजा लिया गया तथा क्षेत्र की अन्य सड़कों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा हुई।
मेयर विकास शर्मा ने नई सड़कों के निर्माण के लिए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

