हल्द्वानी:20 नशीले इंजेक्शनों सहित अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज$ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास से एक अभियुक्त मौ0 असलम उर्फ शानू (उम्र 32 वर्ष), पुत्र मौ0 अशरफ, निवासी इंद्रानगर बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा के कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया।

इंजेक्शन बरामद किए गए—

  • 10 इंजेक्शन B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride Injection) 2 ML
  • 10 इंजेक्शन AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP) 10 ML कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बनभूलपुरा क्षेत्र से किसी मेडिकल स्टोर से लेकर आया था तथा उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था।

पुलिस टीम:उ0नि0 संजीत राठौर प्रभारी चौकी हीरानगर,हे0का0 मनोज कुमार,कानि0 ललित नाथ |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad