बागेश्वर:बारिश के दृष्टिगत पुलिस की जनहित अपील: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर; आमजनमानस को किया जा रहा सतर्क# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :बारिश के दृष्टिगत पुलिस की जनहित अपील: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर; आमजनमानस को किया जा रहा सतर्क ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में, मानसून/अतिवृष्टि के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद पुलिस को/ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। आज जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण कपकोट के बघर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते/ हुए बागेश्वर पुलिस द्वारा तटीय एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों को तैनात कर स्थानीय निवासियों तथा आमजनमानस को नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने हेतु जागरूक व सतर्क कर रही है।
बागेश्वर पुलिस की आमजन से मुख्य अपील:
तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप कदापि न जाएँ ।
बहुत जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलें तथा बच्चों को जलभराव व संवेदनशील स्थानों से दूर रखें। यात्रा में बरतें सावधानी: बरसात के दौरान पहाड़ी रास्तों व यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतें। मौसम विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों/एडवाइजरी का ही पालन करें।
किसी भी प्रकार की आपदा, दुर्घटना या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल आपातकालीन नंबर 112 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
“बागेश्वर पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad