हल्द्वानी:AHTU नैनीताल की पहल: स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक,एस.एस.पी. नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जागरूकता अभियान जारी, संयुक्त टीम ने राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय, बनभूलपुरा में चलाया जागरूकता अभियान! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

आज AHTU हल्द्वानी एवं CCR हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय, बनभूलपुरा में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।

पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर अपराधों की रोकथाम की जा सके।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 सुनीता कुंवर
2. उ0नि0 रमेश चंद्र पाठक
3. अ0उ0नि0 ज्योति पेंटोला
4. हे0कानि0 प्रहलाद सिंह
5. म0कानि0 जानकी भंडारी
6. कानि0 महेश सायना
7. कानि0 राजेन्द्र जोशी
8. कानि0 गोविन्द मेहरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad