चंपावत:मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार 2026-27 हेतु 17 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

✅महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, के निर्देशों के क्रम में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार 2026-27’ हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चंपावत : जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रकाश सिंह बृजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के ऐसे बच्चे, जिन्होंने विगत दो वर्षों में असाधारण वीरता अथवा साहस का प्रदर्शन कर समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया हो, उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऐसे साहसी एवं वीर बच्चों के नामांकन के लिए विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 की सायं 05:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं आमजन से अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई बच्चा हो जिसने अदम्य साहस और वीरता का कार्य किया है, तो उसका नामांकन समय सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करें ताकि ऐसे प्रतिभाशाली एवं साहसी बच्चों को राज्य स्तर पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad