सरस आजीविका मेले में पहुंचे कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी गायन प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने लोकप्रिय कुमाऊँनी गीत “लाल चुन्नी, कुर्ती यो तेरी काली, त्वे देखी सीटी ताली, बजूँछी पूरी थल की बाज़ारा” गाकर समां बांध दिया, उनकी शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पूरा पंडाल झूम उठा…















हल्द्वानी- 28 नवम्बर, 2026 सूवि
सरस आजीविका मेला 2026 के पांचवें दिन शनिवार को आयुक्त, कुमाऊं मंडल दीपक रावत द्वारा मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत ऋषेश्वर बाबा स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत रायकोट कुंवर, विकास खंड लोहाघाट, चंपावत के स्टॉल पर पहुंचकर तड़का पैन, पहाड़ी चावल आदि उत्पादों की खरीदारी की। आयुक्त कुमाऊं द्वारा खरीदारी करने पर स्टॉल स्वामी अलका राज व आरती ने खुशी जाहिर करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। इससे समूह की अन्य महिलाओं का भी मनोबल बढ़ा है सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गीत लाल चुन्नी थल की बाजारा गाना प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह मेला कुमाऊं मंडल का एक जलता दीपक की तरह है, जो ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की रोशनी को चारों ओर फैला रहा है। उन्होंने कहा कि सरस मेला केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त के कहने पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शायरी प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग में पंजीकृत दल आंचल कला केंद्र, हल्द्वानी द्वारा 51 किलो फूलों से फूलों की होली की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने “कान्हा मोहे ऐसो बनायो मोर, नाचूं ता ता थई थई” गीत प्रस्तुत किया जो दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया। सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गायकर ललित मोहन जोशी द्वारा हल्द्वानी में गाड़ी चली शुरू शुरू, रानीखेत बै भरती हेयु रेजीमेंट कुमाऊं 18 उम्र में मेरू छुट्टी गए मेरा गांव जैसे गीतों की प्रस्तुति पेश की गई।

इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

