ब्रेकिंग रुद्रपुर: लोकप्रिय तेज तर्रार एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख, पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप गिरफ्तार,रेशमबाड़ी हत्या प्रकरण के सभी 06 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से की गई थी फायरिंग! Ashok gulati एडिटर इन चीफ लाइव

खबर शेयर करें -

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल, प्राथमिक उपचार जारी

रुद्रपुर : विगत 26 नवंबर को रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक सभी 06 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी
➡️ आज मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप को बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में पकड़ने का प्रयास किया गया।

इस दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी।

पुलिस द्वारा दोनों घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया तथा गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर तथा दो ज़िन्दा कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी पुत्र अशोक कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी दूधियानगर, वार्ड नंबर 13।
  2. प्रियांशु कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी दूधियानगर, वार्ड नंबर 13।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad