बागेश्वर:ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्यवाही जारी ; चोरी की दो स्कूटी सहित शातिर चोर गिरफ्तार; # ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : 01 अक्टूबर को वादी द्वारा स्वयं की स्कूटी संख्या UK 02-7669 की चोरी के संबंध में कोतवाली बागेश्वर तहरीर दी गई थी।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गये। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और सुरागरसी-पतारसी की गई।

पुलिस टीम द्वारा रवाईखाल से अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की को चोरी के स्कूटी के साथ गिरफ़्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की स्कूटी चोरी की थी।
अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी के अतिरिक्त एक अन्य स्कूटी भी बरामद की गई है।

पुलिस टीम:उ0नि0 संजय धौनी,हे0का0 भरत धानिक,का0 नीरज वाणी,का0 अजय वाणी|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad