‘पूरा विपक्ष कार्यक्रम से नदारद था’..

नई दिल्ली:80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ, जिसे एनसीसी कैडेट्स और ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया, क्योंकि यह आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुआ।लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं बार संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जेनजी से विशेष अपील करते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सलाह दी कि आज जब नक्सलियों का हिंसक दौर समाप्त हो चुका है तो कुछ दिमागी नक्सली षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे में उन लोगों से देश के युवाओं को बचने की आवश्कता है। साथ ही, फ्री कोचिंग योजना के साथ ही अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग देने की भी घोषणा की।मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का वादा
पीएम मोदी ने लाल किले से चेतावनी देते हुए कहा, ‘दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है। हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा।’ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की। उन्होंने एक साल के भीतर एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल ट्रेनिंग देने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का वादा किया।एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देंगे
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी युवा वर्ग होगा। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में एआई के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो।कम करेंगे निजी कोचिंग का आर्थिक बोझ
गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर निजी कोचिंग के आर्थिक बोझ को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लासेस गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ बन गई हैं और सरकार इस दबाव को कम करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएगी। ये घोषणाएं जेनजी और जेन अल्फा को भविष्य के लिए तैयार स्किल्स से लैस करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की लागत कम करने के उद्देश्य से की गई हैं। अपने भाषण में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल अभियानों पर जोर देते हुए भारत के पॉवर हाउस के रूप में उभरने का उल्लेख किया।मुख्य बिंदु और विकास के आंकड़ेरक्षा उत्पादन में पिछले 12 वर्षों में चार गुना वृद्धि हुई है।इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) सात गुना बढ़ा है।आधुनिक रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना बढ़ गया है।इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या चार गुना और डिजिटल लेनदेन 100 गुना बढ़ा है।आत्मनिर्भरता का संकल्पभारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।देश अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रहा है।हर भारतीय ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ से जुड़ा है।पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा। उन्होंने युवाओं से हिंसा और अराजकता के रास्ते से दूर रहकर विकास, एकता और रचनात्मक कार्यों में योगदान देने की अपील की।महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि हमने नारी शक्ति वंदन बिल पास किया था, लेकिन ये सपना राजनीतिक अखाड़े का शिकार हो गया. मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं, समय की मांग है, फिर से आग्रह करते हैं कि महिला आरक्षण लागू करके उसमें हिस्सा लीजिए उसका यश लीजिए, तत्पश्चातलाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. इस दौरान वो भीड़ में जाकर बच्चों से भी मिले.। ध्यान देने की बात यह है किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज लाल किले से दिया गया स्वतंत्रता दिवस का भाषण 78 मिनट (यानी 1 घंटे 18 मिनट) तक चला था। यह पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा भाषण था।