

➡️ ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने स्मैक की तस्करी एवं बिक्री करते आरोपी को दबोचा
सितारगंज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के दौरान स्मैक की तस्करी एवं बिक्री कर रहे अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकुलिया क्षेत्र में लेबर/मजदूर सत्यापन एवं गश्त के दौरान सड़क किनारे पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे अभियुक्त कुलदीप सिंह के आसपास कुछ युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक मौके से फरार हो गए, जबकि अभियुक्त मोटरसाइकिल मोड़कर घर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे आंगन के बाहर पकड़ लिया।
अभियुक्त के कब्जे से—
- 17.15 ग्राम स्मैक
- ₹8,200 की नकदी, जिसे स्मैक बिक्री से अर्जित किया जाना बताया गया
- पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK06BM5190
- 03 मोबाइल फोन — Vivo, Samsung Galaxy एवं iPhone 13
- 50 कागज के टुकड़े , 06 फ्यूल पेपर के टुकड़े ,15 पारदर्शी पन्नियां बरामद की गईं।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक — सुंदरम शर्मा
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक — जावेद मलिक
- उपनिरीक्षक — कैलाश देव, कस्बा इंचार्ज
- हेड कांस्टेबल — मतलूब खान
- हेड कांस्टेबल — टीएस मरतोलिया
- कांस्टेबल — प्रेम कनवाल
- कांस्टेबल — अशोक बोरा
- कांस्टेबल — ज्योति शर्मा