बागेश्वर: पुलिस की कार्रवाई से लापता युवक नदी किनारे से सकुशल बरामद, टाला बड़ा हादसा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के सख्त निर्देशों के तहत जनपद पुलिस लापता और गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए अत्यंत संवेदनशील और सक्रिय है। इसी क्रम में 12 अगस्त की रात्रि को बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी कि उनका 22 वर्षीय भतीजा बिना बताए घर से कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में रात्रि अधिकारी अपर उप-निरीक्षक प्रदीप गर्ब्याल ने 112 टीम के साथ मिलकर तुरंत खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद लेते हुए गुमशुदा युवक की मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने बागेश्वर तहसील रोड, आसपास के क्षेत्रों और अन्य संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने युवक को बिलोना में नदी के किनारे से सकुशल बरामद कर लिया। समय रहते पुलिस की सक्रियता और त्वरित सूझबूझ से युवक को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। अग्रिम कार्यवाही के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्होंने पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई के लिए दिल से आभार प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad