बागेश्वर:पुलिस की जांबाज महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने लहराया परचम; अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

‘हैदराबाद (तेलंगाना) में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ”

बागेश्वर पुलिस की जांबाज महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने लहराया परचम; अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस के जवान न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद हैं, बल्कि खेल के मैदान में भी राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि और उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में, जनपद बागेश्वर में नियुक्त महिला आरक्षी एवं होनहार खिलाड़ी ज्योति वर्मा ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर बागेश्वर पुलिस को गौरवान्वित किया है।
23 से 30 जुलाई तक हैदराबाद (तेलंगाना) में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आज पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा उक्त महिला आरक्षी को अपने खेल में बेहतरीन प्रर्दशन कर कांस्य पदक जीतने की खुशी पर बधाई संदेश के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनायें दी गई।

वर्ष 2016 बैच के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का हिस्सा बनीं महिला आरक्षी ज्योति वर्मा एक अत्यंत होनहार और मेहनती महिला वुशु खिलाड़ी हैं। वह “देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम” में निरंतर अभ्यासरत हैं। खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत की बदौलत उन्होंने इस राष्ट्रीय क्लस्टर प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर उत्तराखण्ड राज्य एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया है। …..

जनपद बागेश्वर पुलिस परिवार की तरफ से होनहार महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad