भीमताल:आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

ग्रामीणों वर्षो से कर रहे थे मोटर मार्ग निर्माण की मांग मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार”…

धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागाँव नदगल के ग्रामीणों आजादी से आज तक मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! किसानों को अपनी उपज को मंडी पहुंचने तक सारा पैसा किराये भाड़े मै लग जाता था!यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था! ग्रामीणों ने कहा यहां के ग्रामीणों ने पूर्व मै कई जनप्रतिनिधियों से भी मोटर मार्ग बनाने की मांग की लेकिन किसी ने ग्रामीणों की नहीं सुनी!
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पहले मोटर मार्ग बनाने हेतु वन व पर्यावरण विभाग से स्वीकृति कराई जिसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से धनराशि स्वीकृति करा कर आज मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत कर धन्यवाद दिया! मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव को सड़क से जोड़ सकू जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है
कार्यक्रम मै मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र,ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व जेष्ट प्रमुख जीवन बर्गली, ललित मोहन शर्मा, प्रकार चंद्र नानू, निर्मल बर्गली, अनिल कुमार, विवेक डंगवाल,….प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत गण सैंकड़ो की संख्या मै ग्रामीणों मौजूद रहे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad