रुद्रपुर:भाजपा की समरसता संकल्प कार्यशाला में सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश,✅✅गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें कार्यकर्ताः कौस्तुभानंद जोशी ✍️ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, रुद्रपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए समाज में समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा समरसता में निहित है और संत-महापुरुषों ने सदैव समाज को एकता, सद्भाव और समानता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक ले जाकर सामाजिक समरसता को जन आंदोलन का स्वरूप दें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का अमर संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानव समाज को एक समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह गुरु रविदास महाराज के विचारों को घर-घर तक पहुंचाए, समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास करे तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार समाज में समान अवसर, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करें।

जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल ने कहा कि संगठन द्वारा चलाया जा रहा समरसता संकल्प अभियान कार्यकर्ताओं के लिए समाज से सीधे जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संवाद स्थापित करते हुए गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संदेश और भारतीय जनता पार्टी की सामाजिक समरसता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता एवं रमेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री मोहिनी पोखरियाल, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कोहली, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला एवं शालिनी बोरा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, विमला बिष्ट, महेश राणा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी, भाजपा नेत्री मीना शर्मा, आदेश चौहान, सुमित मंडल, सतेंद्र दिवाकर, हारून मलिक, नवजोत सिंह, श्रीकांत राठौर, संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad