हल्द्वानी:अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा गोलापार–तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल द्वारा गोलापार–तीनपानी फ्लाईओवर पर विगत 11 जुलाई, 2026 को हुई सड़क दुर्घटना के कारणों एवं दुर्घटनास्थल की भौगोलिक तथा यातायात संबंधी परिस्थितियों का परीक्षण करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुर्घटनास्थल पर सड़क की स्थिति, फ्लाईओवर की संरचना, वाहनों की आवाजाही, दृश्यता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क संकेतक, गति नियंत्रण के उपायों तथा दुर्घटना की सम्भावित परिस्थितियों का गहनता से अवलोकन किया गया। उपस्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से भी दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा संबंधित विभागों को दुर्घटना के वास्तविक कारणों का तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटनास्थल पर आवश्यक चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था, गति सीमा संबंधी बोर्ड तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों की आवश्यकता का भी परीक्षण करने को कहा गया।
स्थानीय लोगो ने रेलवे लाइन से ऊपर बने ब्रिज के पिकनिक स्पाट बनने, देर रात तक आतिशबाजी करने , बर्थडे केक काटने जैसी कार्यक्रम पुल के आस -पास होना बताया गया.
स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह, IO मनोज कुमार, स्थानीय ग्रामीण बलवीर सिंह रावत (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), अधिवक्ता टीका सिंह रावत , जीवन सिंह s/o तुला सिंह निवासी तीनपानी,आकाश s/o बाबूराम निवासी गोरापड़ाव, रामपाल s/o कृष्णपाल, कृष्णपाल s/0 बाबूराम सहित अन्य स्थानीय नागरिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad