
भीमताल :लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, के प्रधानाचार्य एवं निदेशक एस०एस० नेगी जी की माता जी शकुंतला देवी के स्वर्गवास हो जाने पर विद्यालय में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।
ज्ञातव्य हो कि विद्यालय के बच्चे शकुंतला देवी जी को दादी के रूप में जानते थे और दादी का भी विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के प्रति आशीर्वाद और प्रेम का भाव बना रहता था। प्रातः काल विद्यार्थियों के बीच दादी के स्वर्गवास का समाचार फैलने पर दु:ख की लहर दिखाई दी। प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से विद्यालय परिवार की वयोवृद्ध सदस्य के देहावसान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए और दु:ख की इस घड़ी में सभी आत्मीय जनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।